शेयर मार्केट क्या है? शेयर बाजार कैसे चलता है.?शेयर बाज़ार में निवेश करने के तरीके कितने होते है.?

 शेयर मार्केट क्या है?  शेयर बाजार कैसे चलता है.?शेयर बाज़ार में निवेश करने के तरीके कितने होते है.?

 दोस्तों  इस आर्टिकल में हम शेयर बाजार के बारें जानेंगे क्योंकी  शेअर मार्केट एक ऐसा स्थान है जहा से बहुत सारे लगों ने अपना करियर बनाया है.! अगर शेअर मार्केट मे  करियर बनाना चाहते है और आप नये है तो पेहले मार्केट के बारें जनाना जरुरी होता है.! 

         लेख सारांश - 

शेयर मार्केट क्या है?  शेयर बाजार कैसे चलता है.! शेयर बाज़ार में निवेश करने के तरीके कितने होते है.!

• शेयर मार्केट क्या है.!

• शेयर बाजार कैसे चलता है.!

• कोई कंपनी अपने शेयर क्यों बेचती है?

• ब्रोकर क्या है?

• शेयर बाज़ार में निवेश करने के तरीके कितने होते है.!

     1. प्रायमरी मार्केट 

     2. सेकंडरी मार्केट 

• शेयर बाज़ार क्यों महत्वपूर्ण है?

• शेयर बाज़ार में पैसा बढ़ाने के कुछ तरीके.!

      1. लाभांश

      2. कॅपिटल गेन

      3. बायबैक 

          शेअर मार्केट क्या है.?

  - शेयर बाज़ार वह जगह है जहाँ शेयर खरीदे और बेचे जाते हैं। शेयर धारक उस कंपनी का आंशिक मालिक बन जाता है जहाँ से उसने शेअर खरीदा है।

      शेयर बाज़ार वह स्थान है जहाँ शेयर सार्वजनिक रूप से जारी किये जाते है और कारोबार किए जाते हैं।  शेयर एक दस्तावेज़ के रूप में कार्य करता है जो कंपनी में आपके स्वामित्व को प्रमाणित करता है और आप इस दस्तावेज़ को दूसरों को बेच सकते हैं।  शेयर बाज़ार एक ऐसी जगह है जहाँ खरीदार और विक्रेता इन दस्तावेज़ों का आदान-प्रदान करने के लिए मिलते हैं।  सार्वजनिक विनिमय की सुविधा के लिए, निवेशकों के लिए अपने शेयर खरीदने और बेचने के लिए एक औपचारिक बाजार विकसित किया गया है। जिसे हम  NSE (NATIONAL STOCK EXCHANGE) BSE (BOMBAY STOCK EXCHANGE) के नाम से जानते है.!

 उदाहरण के लिए, यदि आप किसी कंपनी के 100 शेअर  खरीदते हैं, प्रति शेयर रू 100 खरीदते है तो मान लीजिए कि आप उस कंपनी के शेयरधारक बन जाते है, लेकीन किसी कारण वो शेअर मार्केट मे बेचना चाहते है तो आसानी से बेच सकते है.! 

   • शेयर बाजार कैसे चलता है.?

    NSE ( Nifty) BSE (Sensex) listed कंपनीयों के शेयर खरीदा या बेचा जाता है, जैसे-जैसे कंपनी बढ़ती है, वैसे-वैसे आपके शेयरों की किंमत भी बढ़ती (बुलमार्केट)या कम (बियर मार्केट) कहा जाता है, इसी तरह से मार्केट मे शेअर के किमतों मे भी चढ- उतार होता रहता है .! ये सब SEBI के Rules के हिसाब से मार्केट चलता है, ये एक Regulatory Institute है जिसे Security exchange board of India ये सस्थान है जो शेअर मार्केट पर नजर रखने का कार्य करती है.! 

• कोई कंपनी अपने शेयर क्यों बेचती है?

किसी कंपनी को अपने विस्तार और विकास के लिए पूंजी या धन की आवश्यकता होती है और इसी कारण से वह लोगों से धन एकत्र करती है, वह प्रक्रिया जिसके द्वारा कोई कंपनी शेयर जारी करती है, प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) कहा जाता है, हम प्राइमरी मार्केट के अंतर्गत आईपीओ खरिदना मोका मिलता जो कभी काबार हि ऐसा होता है इसे प्रायमरी मार्केट भी कहते है.!

• ब्रोकर क्या है?

जो लोग स्टॉक एक्सचेंज और निवेशकों के बीच मध्यस्थ के रूप में कार्य करते हैं उन्हें ब्रोकर कहा जाता है।  इसलिए निवेश या व्यापार शुरू करने के लिए आपको ब्रोकर के साथ एक डीमैट खाता और ट्रेडिंग खाता खोलना होगा.! आप इसे एक सरल प्रक्रिया के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन कर सकते हैं.!अपने बैंक खाते को इन खातों से जोड़ने के बाद, आप अपनी निवेश यात्रा शुरू कर सकते हैं.! जैसे Groww App, Upstock, Angel one, आदी ब्रोकर मार्केट मे काम करते है इनके माध्यम से हम शेअर मार्केट मे खरिद या बेच सकते है.! 

अगर आप भी Demate अकाऊंट ओपन करना चाहते है तो नीचे दि गयी लिंक पर जा कर Groww App download कर सकते है.!

आप यहां क्लिक करके शेयर मार्केट अकाउंट खोल सकते हैं।  Groww App

 • शेयर बाज़ार में निवेश करने के तरीके कितने होते है.!

शेयर बाज़ार की दो तरीके से शेअर खरिदे या बेचे जाते है जिसे प्राथमिक बाज़ार और द्वितीयक बाज़ार भी कहा जाता है.!

1) प्राथमिक बाज़ार

आईपीओ (IPO) की  माध्यम से कोई कंपनी या सरकार प्राथमिक बाजार में शेयर जारी करके पैसा जुटाती है।  इसके लिए सार्वजनिक या निजी प्लेसमेंट के माध्यम से भी शेयरों की पेशकश की जाती है। जब 200 से अधिक व्यक्तियों को शेयर आवंटित किए जाते हैं, तो ये मामला सार्वजनिक हो जाता है।

निजी तब होता है जब 200 से कम लोगों को आवंटित किया जाता है।  शेयरों की कीमत एक निश्चित कीमत या बुक बिल्डिंग इश्यू के आधार पर हो सकती है;  निर्धारित मूल्य जारीकर्ता द्वारा तय किया जाता है और प्रस्ताव दस्तावेज़ में बताया जाता है;  किसी शेयर की कीमत निवेशक की मांग के आधार पर निर्धारित की जाती है।  और यह जनता के लिए उपलब्ध किया जाता है.!

 2) द्वितीयक बाज़ार

प्राथमिक बाजार में खरीदे गए शेयरों को द्वितीयक बाजार में बेचा खरिदा जा सकता है।  द्वितीयक बाज़ार मे शेअर डायरेक्ट खरीदे या बेचे जाते है, इसी बाजार मे सबसे जादा लेन - देन होता है, इसे नीलामी बाज़ार भी कहा जाता है जिसमें सभी लेन-देन विनिमय के माध्यम से किये जाते हैं।

आप यहां क्लिक करके शेयर मार्केट अकाउंट खोल सकते हैं।    Groww App

• शेयर बाज़ार क्यों महत्वपूर्ण है?

 कंपनियों को विस्तार और विकास के लिए पूंजी जुटाने में मदद करने में शेयर बाजार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।  आईपीओ के माध्यम से कंपनियां जनता को शेयर जारी करती हैं और बदले में धन प्राप्त करती हैं जिसका उपयोग विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जाता है।  आईपीओ के बाद कंपनी स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध हो जाती है और इससे आम आदमी को कंपनी में निवेश करने का मौका मिलता है.!

आप शेयर बाज़ार के व्यापारी या निवेशक हो सकते हैं।  व्यापारी छोटी अवधि के लिए स्टॉक रखते हैं जबकि निवेशक लंबी अवधि के लिए निवेश करते हैं, इसमें आप अपनी वित्तीय जरूरतों के मुताबिक निवेश करने का तरीका चुन सकते हैं.!

कंपनी में निवेशक निवेश का उपयोग जीवन में अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं।  यह निवेश के लिए एक प्रमुख मंच है क्योंकि यह तरलता प्रदान करता है।

उदाहरण के लिए, आप अपनी जरूरत के अनुसार किसी भी समय शेयर खरीद या बेच सकते हैं।  यानी वित्तीय परिसंपत्तियों को किसी भी समय नकदी में बदला जा सकता है।  इसलिए शेअर मार्केट धन प्राप्ती के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान करता है।

• शेयर बाज़ार में पैसा बढ़ाने के कुछ तरीके.

 1) लाभांश ( Dividend )

जब कंपनी को लगातार अच्छा प्रॉफिट होने लगता है तब यह कंपनी द्वारा जाहीर किया हूआ लाभांश होता है और ये शेयरधारकों को नकद के रूप में वितरित किया जाता है.! यह आपके पास मौजूद शेयरों की संख्या के अनुसार वितरित किया जाता है!

 2) कॅपिटल गेन 

 शेयरों में निवेश से कंपनी की पूंजी बढ़ती है.! लेकिन जैसे शेअर की किमतें बढते है या कम होतें है तो यह शेअर धारक को प्रॉफिट या लॉस होता है लेकीन कंपनी अच्छी करती है शेअर के भाव बढते है.!

 3) बायबैक = बायबैक

 कंपनी बाजार मूल्य से अधिक प्रीमियम पर निवेशकों से अपने शेयर वापस खरीदती है.! जब कंपनी के पास बड़ी मात्रा में कॅश होती है या कंपनी मजबूत हो जाती है तो यह शेयर वापस खरीदती है, उससे शेअर धारको को अच्छा मुनाफा भी मिलता है.!

शेअर बाजार को लेकर कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं.!

अगला लेख - कैसे शेअर मार्केट मे अच्छी कंपनी के शेअर चूनते है.? 


टिप्पणियाँ

बेनामी ने कहा…
well done ✅

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे एक आम इंसान भी करोडपती बन सकता है.!

म्यूचुअल फंड क्या होता है?(Mutual fund) कितने प्रकार के होते हैं? कोनसा फंड निवेश के लिये सही होता है? What is Mutual Funds in Hindi? Types of Mutual fund.